DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों पर निकाली गई 615 वैकेंसी के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। इस भर्ती में फॉरेस्ट गार्ड, केयरटेकर सहित कई अन्य पद शामिल हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जा रहे हैं। अंतिम तारीख 16 सितंबर 2025 है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते अपना आवेदन पूरा करें ताकि आखिरी वक्त में आने वाली तकनीकी परेशानियों से बचा जा सके।
DSSSB Recruitment 2025 आवेदन प्रक्रिया
DSSSB ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2025 से शुरू की थी। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार उम्मीदवार पोर्टल के जरिए आवेदन कर रहे हैं। अब जबकि अंतिम तारीख आ चुकी है, अभ्यर्थियों को बिना देरी किए अपनी जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा। अंतिम क्षणों में सर्वर लोड या इंटरनेट दिक्कतों से बचने के लिए समय पर आवेदन करना सबसे सुरक्षित विकल्प है।
DSSSB Recruitment 2025 शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है, जिससे हर शैक्षणिक पृष्ठभूमि का उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।
- न्यूनतम योग्यता 10वीं पास से शुरू होती है।
- 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा धारक उम्मीदवार भी योग्य हैं।
- स्नातक डिग्री (जैसे बीए, बी.कॉम, बी.एससी, बीएड, बी.टेक/बीई) रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
स्नातकोत्तर (जैसे एमए, एमएससी, एमटेक/एमई, एमबीए/पीजीडीएम, एमसीए) डिग्री धारक भी आवेदन के पात्र हैं। इस तरह से विभिन्न शैक्षणिक स्तर के उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती बड़ा अवसर लेकर आई है।
DSSSB Recruitment 2025 आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है, जबकि अधिकतम आयु 37 वर्ष रखी गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को भी आयु सीमा में छूट का लाभ प्रदान किया जाएगा।
DSSSB Recruitment 2025 आवेदन शुल्क
- सामान्य श्रेणी और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है।
- महिला उम्मीदवारों, एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांग (PwBD) और भूतपूर्व सैनिकों को फीस से पूरी तरह छूट मिलेगी।
- लेकिन अगर कोई भूतपूर्व सैनिक पहले से सरकारी नौकरी में स्थायी रूप से कार्यरत है, तो उसे यह छूट नहीं मिलेगी।
DSSSB Recruitment 2025 आवेदन करने की प्रक्रिया
- उम्मीदवारों को आवेदन के लिए DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर दिए गए “New Registration” विकल्प पर क्लिक कर अपनी बुनियादी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त User ID और Password का उपयोग कर लॉगिन करें।
- अब इच्छित पद का चयन कर एप्लीकेशन फॉर्म ध्यानपूर्वक भरें और सभी जरूरी दस्तावेज़ जैसे फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- यदि आवेदन शुल्क लागू होता है, तो इसे SBI e-pay के जरिए ऑनलाइन जमा करें।
- सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद फॉर्म सब्मिट करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए DSSSB की यह भर्ती एक महत्वपूर्ण अवसर है। विभिन्न शैक्षणिक योग्यता और अलग-अलग पदों के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इसमें आवेदन कर सकते हैं। 16 सितंबर 2025 के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए जो भी उम्मीदवार योग्य हैं, वे तुरंत आवेदन कर अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक
All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here
निष्कर्ष
यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।