Bihar SHS Recruitment 2025: बिहार में लैब टेक्नीशियन के 1075 पदों पर भर्ती, बिना इंटरव्यू होगा चयन

Bihar SHS Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य स्वास्थ्य समिति (SHS), बिहार ने लैब टेक्नीशियन और सीनियर लैब टेक्नीशियन के कुल 1075 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए उम्मीदवार 1 सितंबर 2025 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना इंटरव्यू के किया जाएगा।

Bihar SHS Recruitment 2025 वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती में अलग-अलग विभागों और प्रोजेक्ट्स के तहत कुल 1075 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें सबसे ज्यादा पद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) के लिए रखे गए हैं, जिनकी संख्या 690 है। वहीं, आरटीपीसीआर लैब (IDSP) में 90 पद और ब्लड बैंक/BBSU में 31 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसके अलावा, NTEP, NPPCF, NIDDCP, NVHCP, NPCDCS और NUHM जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए भी लैब टेक्नीशियन नियुक्त किए जाएंगे। वहीं, सीनियर लैब टेक्नीशियन (NTEP) के लिए 7 पद तय किए गए हैं। कुल मिलाकर इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए विभिन्न श्रेणियों के 1075 युवाओं को अवसर मिलेगा।

Bihar SHS Recruitment 2025 शैक्षिक योग्यता

लैबोरेटरी टेक्नीशियन पदों के लिए उम्मीदवार को 12वीं कक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ पास करनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (DMLT) या बैचलर ऑफ मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी (BMLT) की डिग्री होना जरूरी है।

सीनियर लैब टेक्नीशियन पद के लिए एम.एससी. मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, अप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी, जनरल माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी या बायोकेमिस्ट्री में डिग्री मांगी गई है। इसके साथ DMLT जरूरी है, हालांकि कुछ मामलों में इसके बिना भी आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास टीबी लैबोरेटरी टेस्टिंग में कम से कम 2 साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

Bihar SHS Recruitment 2025 आयु सीमा

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष, वहीं ओबीसी और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस महिला उम्मीदवार भी 40 वर्ष तक आवेदन कर सकती हैं। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष रखी गई है।

Bihar SHS Recruitment 2025 वेतनमान

लैबोरेटरी टेक्नीशियन के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹24,000 वेतन दिया जाएगा। वहीं, सीनियर लैब टेक्नीशियन को प्रतिमाह ₹15,000 का वेतन मिलेगा।

Bihar SHS Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में किसी भी प्रकार का इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और उनके कार्य अनुभव के आधार पर किया जाएगा।

Bihar SHS Recruitment 2025 आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को ₹500 शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और बिहार की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹125 तय किया गया है।

Bihar SHS Recruitment 2025 आवेदन की प्रक्रिया

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां भर्ती विज्ञापन में दिए गए लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद लॉगिन करके मांगी गई जानकारी भरनी होगी और आवश्यक दस्तावेज जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षिक प्रमाण पत्र और जाति/निवास प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट कर लेना है। आवेदन की कॉपी प्रिंट करके अपने पास सुरक्षित रखना जरूरी है।

बिहार में लैब टेक्नीशियन के पदों पर निकली यह भर्ती युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। खासकर मेडिकल फील्ड से जुड़े उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है क्योंकि यहां बिना इंटरव्यू के ही चयन किया जाएगा। अगर आप भी योग्य हैं तो 1 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक

All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here

निष्कर्ष

यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।